29 Mar 2024, 12:38:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दुलकर सलमान संग काम करना चाहती हैं 'स्त्री' की प्रेतात्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 1:26PM | Updated Date: Sep 12 2018 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में प्रेतात्मा की भूमिका के लिए सराही जा रहीं अभिनेत्री फ्लोरा सैनी का कहना है कि वह मलयालम अभिनेता दुलकेर सलमान के साथ काम करना चाहती हैं। उनके साथ काम करना उनकी सूची में सबसे ऊपर है।
 
हिंदी फिल्मों के अलावा, फ्लोरा कन्नड़, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अभी तक मलयालम सिनेमा में काम नहीं किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत करने में रूचि रखती हैं, पर फ्लोरा ने एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा मैंने कोई मलयालम फिल्म नहीं की है। ऐसा नहीं है कि मैं करना नहीं चाहती।
 
दरअसल मुझे कभी इसका प्रस्ताव नहीं मिला। एक बार या दो बार, चीजें होने वाली थीं लेकिन काम बना नहीं।अभिनेत्री ने कहा मैं दुलकर सलमान के साथ काम करना पसंद करूंगी। मुझे लगता है कि वह बहुत हैंडसम हैं। मैंने हाल ही में उनकी फिल्म 'कारवां' देखी और वह बस मुझ पर छा से गए। वह कितने सुंदर दिखते हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करना चाहती हूं। उनके पिता (प्रसिद्ध अभिनेता ममूटी) भी बहुत अच्छे हैं। लेकिन सलमान निश्चित रूप से सूची के शीर्ष पर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »