24 Apr 2024, 00:43:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि वैसे तो उन्हें हर तरह के आरामदायक कपड़े पसंद हैं लेकिन वे सबसे अधिक सूती कपड़े पहनना पसंद करती हैं। पेडनेकर मंगलवार को यहां आधुनिक महिलाओं के लिए रायसिन ब्रांड के आरामदाय कपड़े पेश करने के बाद यह बात कही। कंपनी के सह संस्थापक विवेक और विशाल संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि आधुनिक लड़कियां साड़ी पहनना कम पसंद करती हैं इसलिए उनके पसंद की आरामदायक कपड़े जैसे लहंगा, ड्रेस और पश्चिमी देशों के कपड़े हम बाजार में पेश करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी के उत्पाद आज विश्व में हर जग उपलब्ध है। भारत में तो हर जगह हमारे उत्पाद मिल जायेंगे। उन्होंने रायसिन का मतलब किसमिस बताया और कहा कि किसमिस काफी मुलायम होता है इसलिए हम लोगो ने महिलाओं के लिए मुलायम और आरामदायक कपड़े बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में चार मौसम होते हैं और चारो मौसम में कई त्यौहार आते हैं इसलिए हम लोग त्योहारों को ध्यान में रख कर परिधान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे उत्पाद बहुत मंहगे नहीं होते हैं इसलिए सभी लोग आसानी से इसे खरीद सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »