19 Apr 2024, 03:46:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारत लौटने पर अनुष्का ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 10:36AM | Updated Date: Aug 14 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कोई भी फोटो जब शादी से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ करती थी तो अक्सर ट्रोलर्स इन्हें आड़े हाथों लिया करते थे। अब जब ये दोनों शादीशुदा हैं तब भी ट्रोलर्स इनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया हाल में एक बार फिर हुआ है। दरअसल फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और वहां पर टेस्ट सीरीज खेल रही है।
 
इस बीच टीम इंडिया की एक ग्रुप फोटो में अनुष्का शर्मा भी नजर आईं, जिस पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दी थी। हालांकि इन बातों को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अनुष्का शर्मा ने अब जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अनुष्का ने  कहा कि इंग्लैंड में जो कुछ भी हुआ वो सब गाइडलाइन के मुताबिक था। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग जैसी चीजें आम हैं और यह अक्सर होती रहती हैं। मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं देती हूं और ट्रोलर्स को जवाब देकर मैं उन्हें अटेंशन नहीं दे सकती हूं।  
 
क्या था पूरा मामला
हाल ही में टीम इंडिया लंदन में मौजूद भारतीय उच्चायोग पहुंची थी। इस बीच बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही थीं। खास बता इस तस्वीर की यह थी कि इस दौरे पर कई खिलाड़ियों की पत्नियां साथ गई हैं लेकिन तस्वीर में सिर्फ अनुष्का दिखाई दे रही हैं। 
 
बस क्या था लोगों ने तभी से अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस तस्वीर में अनुष्का सूट पहने विराट कोहली के बगल में नजर आ रही हैं।  फैंस ने अनुष्का पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस का मानना था कि अनुष्का ने ऐसा करके नियमों की अनदेखी की है। हालांकि बाद में बीसीसीआई ने अपनी सफाई में कहा कि यह सभी आरोप बेबुनियाद हैं और किसी प्रोटोकॉल की अनदेखी नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो भारतीय उच्चायोग ने भारतीय खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ बुलाया था। ऐसे में यह खिलाड़ियों का अपना फैसला था कि उन्हें कैसे जाना है फैमली के साथ या फिर अकेले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »