मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान इन दिनों न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। वो लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं। इरफान की बीमारी को लेकर लंदन से एक बड़ी आई है। इरफान इस बीमारी की लड़ाई में आधी जंग जीत चुके हैं। 2-3 दिन बाद इरफान का छठा और आखिरी कीमो होगा। इससे पहले उनके 5 कीमो थैरेपी के सेशन हो चुके हैं। कीमोथैरेपी करने के बाद कैंसर ठीक होने की संभावना 70-80 फीसदी तक होती है।
इरफान अपनी इस जंग को बड़ी ही जिंदादिली से लड़ रहे हैं। पांचवी कीमोथौरेपी के बाद उन्हें कमजोरी महसूस हुई थी। इसके चलते उन्हें 10-15 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कीमो के बाद मरीज में उल्टी, बाल झड़ना और कमजोरी जैसे लक्षण देखे जाते हैं। छठे कीमो के बाद उनके पेट का स्कैन किया जाएगा।
जिसमें ये पता चलेगा कि कैंसर कितना कम हुआ है। खबरों की मानें तो अब इरफान पूरी तरह से ठीक होकर जल्द ही भारत लौटेंगे। बॉलीवुड में सबकी दुआएं इरफान खान के साथ हैं। इरफान को 5 महीने पहले पता चला था कि उनको ये बीमारी है। इसके बाद वो अपना इलाज करवाने लंदन चले गए थे। समय-समय पर चिट्ठी लिख इरफान ने अपनी सेहत के बारे में फैंस को जानकारी भी दी। इरफान क्रिकेट के शौकीन हैं। लंदन जाने के कुछ ही दिन बाद उन्हें लॉर्ड्स ग्राउंड में स्पॉट किया गया था। यहां इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच चल रहा था । इरफान की मैच देखते हुए तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।