28 Mar 2024, 22:59:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ऋतिक  रोशन इन दिनों सुपर 30 फिल्म की शूटि‍ंग में बिजी हैं। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। हाल ही में ऋतिक रोशन मुंबई के एक स्टूडियों में फिल्म की शूटिंग करते नजर आए, लेकिन जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ी उन्होंने अपना चेहरा छिपा लिया। सुपर 30 फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने अपना वजन भी काफी घटा लिया है। 
 
उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें एक्टर बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ साइकिल चलाते नजर आए थे। ऋतिक  रोशन अबतक सुपर हीरो लुक में कई बार नजर आए हैं, ऐसा पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन आम इंसान के किरदार में दिखेंगे। एक ऐसा इंसान जिसने संघर्ष करके नया इतिहास लिख दिया। 'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ नजर आ रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »