29 Mar 2024, 16:24:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक एक दूसरे से प्यार करते हैं इस बात का सबूत कई बार सामने आ चुका है। यहां तक कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक का कॉन्सर्ट अटेंड करने के लिए सिंगापुर भी गई थीं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर यही कहेंगे सही जा रही हो प्रियंका।
 
 'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फरहान अख्तर के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म का नाम 'द स्कॉई इज पिंक' है। इस फिल्म की शूटिंग के बीच प्रियंका निक का कितना ध्यान रख रही हैं इस बात का अंदाजा  प्रियंका के इंस्टाग्राम पोस्ट से हो जाएगा।  दरअसल, निक जोनस ने एक परफ्यूम लॉन्च किया है।
 
इस मौके पर प्रियंका भले ही निक के साथ नहीं थी लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए निक को बधाई जरूर दी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर परफ्यूम की बॉटल की तस्वीर पोस्ट की और निक के साथ जॉन वावेर्टास को भी शुभकामनाएं दी।  प्रियंका और निक इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »