19 Apr 2024, 03:56:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सात सुपर सितारों को लेकर तख्त बनायेंगे करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 11:19AM | Updated Date: Aug 10 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर सात सुपर सितारों को लेकर फिल्म तख्त बनाने जा रहे हैं। करण जौहर मल्टीस्टारर फिल्म तख्त बनाने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर स‍िंह, करीना कपूर, आल‍िया भट्ट, व‍िकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्‍हवी कपूर और अन‍िल कपूर जैसे सुपर सितारे शाम‍िल हैं। करण जौहर ने कास्‍ट और कहानी की जानकारी अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर शेयर की है।
 
'तख्‍त' मुगलों की कहानी होगी जो भारत के इत‍िहास से ताल्‍लुक रखती है। कहा जा रहा है कि यह कहानी औरंगजेब के समय की होगी। पद्मावत के अलाउद्दीन ख‍िलजी यानी रणवीर स‍िंह फिल्म में औरंगजेब बनेंगे और नेगेट‍िव किरदार न‍िभाएंगे। करण जौहर ने फ‍िल्‍म के नाम की घाेषणा के साथ ल‍िखा है तख्त इस अबाउट वार फॉर लव ।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »