24 Apr 2024, 01:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शांति का संदेश देने वाली फिल्मों का अधिक निर्माण होना चाहिए : शबाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 12:20PM | Updated Date: Aug 9 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आइटम गीतों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करती रहने वाली दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि गीतकारों को इस प्रकार के गीतों को लिखने से पहले दो बार सोचना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा, मैं फिल्मों में आइटम गीतों के इस्तेमाल के खिलाफ हूं।  इस प्रकार के गीतों में जो शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं, वे अपमानजनक हैं और महिलाओं की छवि के खिलाफ हैं।
 
शबाना ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग-2' के गीत 'फेविकोल से' उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, ''मुझे किसी भी फिल्म में ऐसे गीतों को शामिल करने की जरूरत नहीं लगती। यह कहानी से संबंधित भी नहीं होते। गीतकारों को ऐसे गीत लिखने से पहले दो बार सोचना चाहिए।'' दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना ने कहा कि फिल्मों में अब महिलाओं के किरदार को कमजोर और असहाय दिखाने के बजाए मजबूत दिखाया जा रहा है।
 
भारत-पाक रिश्तों पर भी दिया बयान
शबाना आजमी का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध नहीं होना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के नागरिकों के बीच रिश्ते को संवादात्मक रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''युद्ध कोई विकल्प नहीं हो सकतो दोनों देशों के बीच विवादों के समाधान के लिए चर्चा और वार्ता की जरूरत हैे '' उन्होंने कहा, ''प्यार और शांति का संदेश देने वाली फिल्मों का अधिक निर्माण होना चाहिए और इसके लिए दोनों राष्ट्रों को मिलकर सहयोग करना चाहिए।''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »