19 Apr 2024, 06:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म भारत के बारे में पूछे गये सवाल पर नाराज हुए सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 2:05PM | Updated Date: Aug 7 2018 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत के बारे में पूछे जाने वाले सवाल से नाराज हो गये। सलमान खान अपने बैनर तले बनी फिल्म लवरात्रि के ट्रेलर पर फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा के वॉक आउट करने और फिल्म के बारे में पूछे जाने वाले सवाल से नाराज हो गये हैं।
 
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन वह फिल्म से वॉक आउट कर गयी है। सलमान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा , "मैं पिछले कुछ दिनों से अखबार नहीं पढ़ रहा हूं क्योंकि मैं लवरात्रि के काम में बिजी था।
 
एक बार मैं इसे पढ़ कर समझ लूं फिर मैं कॉल करके आपको इसके बारे में जवाब दूंगा। मुझे लगता है कि आप गलत प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ गए हैं। कोई बिग बॉस के बारे में पूछ रहा है, कोई भारत के बारे में पूछ रहा है, लेकिन उसका भी वक्त आएगा और आप लोगों को उसके बारे में बात करने के लिए बुलाया जाएगा।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »