20 Apr 2024, 03:18:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इस समय हिंदी सिनेमा के अभिनेता और अभिनेत्री उनकी फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। इनमें से एक नाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का भी है जो आए दिन साथ में नजर आते है और इशारों इशारों में अपने प्यार की बात कुबूल भी कर लेते है। हाल ही में इसी के चलते खबर आई है कि आलिया भट्ट ने कहा है कि वो 30 साल से पहले शादी नहीं करेंगी, लेकिन वो इस बात की वादा भी नही कर सकती है कि वो पहले शादी नहीं कर सकती है। उन्होने कहा कि वो 30 साल से पहले भी शादी कर सकती है। 
 
उनकी शादी के बाद उनका एक्टिंग करियर जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा। आलिया का कहना है कि शादी कि बाद बस लड़की का स्टेटस बदलता है और बाकि सबकुछ वैसा ही रहता है। गौरतलब है कि वो कहती है शादी के बाद भी वो अपने अभिनय को जारी रखेंगी और तब तक करती रहेंगी जबतक वो कर सकती है। आलिया और रणबीर को लेकर खबरें थी कि वो जल्द ही शादी कर सकते है और दोनो के परिवार भी इस रिश्ते से काफी ज्यादा खुश है।
 
दोनो अक्सर साथ नजर आते है और पार्टियों में भी काफी खुशी से हाथों में हाथ डाले नजर आते रहते है। इस समय दोनो फिल्म ब्रह्मासत्र की शूटिंग कर रहे है और काफी ज्यादा एंज्वाय भी कर रहे है।  फिल्म की शूटिंग इस समय बुल्गारिया में चल रही है और उनके साथ इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार नागार्जुन नजर आने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय भी दिखने वाली है जो अपने फिल्मी सफर की शुरूआत अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से कर रही है। फिलहाल आलिया ने तो अपने दिल की बात बता दी है कि वो शादी के बाद भी फिल्मों का सफर जारी रखने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »