19 Apr 2024, 14:56:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिल्ली के बैंड ने नुसरत फतेह अली खान का गीत नए अंदाज में बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 11:51AM | Updated Date: Aug 6 2018 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली आधारित बैंड माध्यम ने पाकिस्तानी गायक दिवंगत नुसरत फतेह अली खान के गीत 'बिना माही' को फिर से बनाया है। बैंड 'माध्यम' के मुख्य गायक मयंक मौर्य ने बताया, संगीत और राजनीति एक साथ नहीं चल सकते। नुसरत फतेह अली खान महान दिग्गज हैं और भारतीय संगीत उद्योग में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
 
भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक संबंध अस्थिर हैं लेकिन संगीत सार्वभौमिक है और यह सीमाओं द्वारा परिभाषित नहीं है। उन्होंने कहा, यह (गाना) मूल ट्रैक से बहुत अलग है। हमारे इस संस्करण में, हमने इसे आधुनिक बनाने की कोशिश की है बल्कि मूल ट्रैक के सार को भी बनाए रखने की कोशिश की है। कोई भी इसे डीजे शेडो दुबई से बेहतर नहीं कर सकता।
 
मोर्या ने कहा कि यह गीत एक टीम प्रयास है। उन्होंने कहा, हम सभी ने आप लोग जो देखने और सुनने जा रहे हैं, उसके लिए कड़ी मेहनत की है। हमें खुशी है कि सभी से हमें प्रशंसा मिल रही है। इंडोनेशिया, थाईलैंड, रूस और अफगानिस्तान जैसे विभिन्न देशों के लोग हमारे गीत साझा कर रहे हैं और हमें प्रतिक्रियाएं भेज रहे हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »