24 Apr 2024, 07:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म अब पाकिस्तान के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि भारत की फिल्में पाकिस्तान में बैन की गई हों। इससे पहले करीना कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' पर पाकिस्तान ने रोक लगा दी थी। उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा था कि इसमें अश्र्लीलता दिखाई गई है।
 
इस फिल्म को अभिनव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में तापसी पन्नू, ऋषि कपूर, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं। 'मुल्क' फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुत ने कहा कि हम पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले से काफी निराश हैं। हम पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड से दरख्वास्त करते हैं कि इस फैसले पर एक बार दोबारा सोचें। हमारी फिल्म लोगों के बीच पक्षपात की कहानी है। ऐसी फिल्म दुनियाभर के लोगों को देखनी चाहिए।
 
इसके पहले भी शाहरूख खान की 'रईस' को भी मुस्लिमों की छवि खराब दिखाने को लेकर रिलीज नहीं किया गया था। फिल्म 'राजी' जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल निभा रही थीं, उसे भी पाकिस्तान ने बैन कर दिया था। इससे अलावा अक्षय कुमार और सोनम कपूर की पैडमैन को लेकर भी विवाद हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »