28 Mar 2024, 15:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपनी संस्था 'मीरा फाउंडेशन' से तेजाब हमले की पीड़िताओं की मदद कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों से ऐसी बहादुर महिलाओं का समर्थन करने का आग्रह किया है। शाहरुख ने  अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए सभी लोगों के लिए यह इफेक्टिव मेसेज दिया।
 
वीडियो में शाहरुख ने बोला, सुंदरता त्वचा में नहीं है, यह अक्सर कहा जाता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।  हम सभी को अच्छे की जरूरत है, लेकिन हम दूर का सोचते हैं, हम अप्रिय चीजों को देखने में शर्माते हैं, इसके बावजूद हम अपने लिए सामाजिक स्वीकार्यता चाहते हैं, हम अंदर से पक्षपाती हैं, फिर भी हम सशक्तिकरण के लिए लड़ाई कर रहे हैं। हां, हम सबको बेहतर की जरूरत है, लेकिन हम दूर का सोचते हैं। शाहरुख का 'मीरा फाउंडेशन' तेजाब हमले की पीड़िताओं को इलाज, कानूनी सहायता, रिहैब और टेक्नीकल ट्रेनिंग देकर उनकी मदद कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »