29 Mar 2024, 14:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कभी पति अजय से बॉयफ्रेंड पटाने के टिप्स लेती थीं काजोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 1:45PM | Updated Date: Aug 2 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा काजोल के आज भी लाखों चाहने वाले हैं। वहीं फिल्म जगत के सिंघम यानी की अजय देवगन की आज भी इंडस्ट्री में तूती बोलती है। यह जोड़ा जब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधा था तो एक तरफ बहुत से लोगों के दिल टूटे थे तो वहीं दूसरी तरफ करोड़ों फैन्स खुश भी हुए थे। 
 
फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए दोनों
अजय और काजोल के करीब आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है।   काजोल और अजय फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। बॉलीवुड के इस स्टार कपल के दो बच्चे नायसा और युग हैं।
 
काजोल को भा गई  अजय की सादगी
अजय से शादी करने से पहले काजोल को बॉलीवुड में काम करते हुए 9 साल बीत चुके थे। काजोल और अजय ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन काजोल ने कभी ये नहीं सोचा थी कि वह अजय से शादी कर लेंगी। क्योंकि कभी अजय देवगन से ही काजोल ब्वॉयफ्रेंड के बारे में टिप्स लेती थी। अजय भी काजोल को पूरा सपोर्ट करते थे। बस इसी बीच काजोल को अजय की सादगी भा गई और उन्हीं के साथ शादी करने का फैसला ले लिया। क्योंकि वह सैंटल होना चाहती थी और फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेना की सोच रही थी।    
 
इन एक्ट्रेसस के साथ जुड़ा अजय का नाम 
अजय का पहला प्यार काजोल नहीं बल्कि कोई और था। काजोल से पहले अजय रवीना और करिश्मा कपूर को डेट कर चुके थे। लोग तो करिश्मा और अजय की जोड़ी को हिट मानते थे। बीते दौर की फिल्मी मैग्जीन में छपी खबरों की मानें तो कथित तौर पर जब करिश्मा अजय के जीवन में आईं तब अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »