28 Mar 2024, 14:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में आने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी तापसी पन्नू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 1:29PM | Updated Date: Aug 2 2018 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बबली गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने 8 साल की उम्र से ही  कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। करीब 8 साल तक उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ली। तापसी पन्नू ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के ही एक पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई के साथ-साथ तापसी पन्नू को स्पोर्ट्स और दूसरी सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी रुचि थी।
 
स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग के बाद वो एमबीए करना चाहती थीं लेकिन उन्हें पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करनी शुरू कर दी। तापसी ने करीब 6 महीने तक नौकरी भी की।
 
एक्टिंग में आने से पहले तापसी पन्नू ने काफी समय तक मॉडलिंग किया। तापसी ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म 'चश्मेबद्दूर' से डेब्यू किया। फिल्म तो बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन तापसी को हर किसी ने नोटिस किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »