मुंबई। विंक गर्ल प्रिया प्रकाश एक वीडियो क्लिप से रातों रात देश भर में मशहूर हो गई थीं। सोशल मीडिया पर सबसे कम समय में फ्लोवर्स बनाने वाली दूसरी यूजर हो चुकी हैं। लेकिन इन दिनों प्रिया का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ है। प्रिया ने मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' में अपने को-स्टार रोशन अब्दुल राउफ के चैलेंज को स्वीकारते हुए पोस्ट किया है।
प्रिया रोलर-कोस्टर राइड का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। राइड के दौरान उनकी चीखें बंद नहीं हुई। वह लगातार जोर-जोर से चिल्लाती रहीं।
प्रिया की पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नही हैं। वैलेंटाइन डे पर प्रिया की इसी फिल्म के एक गाने का छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। जिसके कारण प्रिया देश भर में मशहूर हो गई हैं। इसके बाद से तो प्रिया की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आ जाए तो वह सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। गौरतलब है कि उनकी ये फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।