29 Mar 2024, 13:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स आॅफ हिंदुस्तान' के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों को दंग करने के लिए तैयार है। 
 
साल में एक ही फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले आमिर खान की हर उस एक फिल्म का अक्सर बेसब्री से इंतजार किया जाता है और ऐसा ही इंतजार अब उनकी अगली फिल्म 'ठग्स आॅफ हिंदुस्तान' के लिए किया जा रहा है जिसमें अभिनेता ने अपने नाक और कान में छेद कर के तो हर किसी को हैरान कर दिया था लेकिन अब फिल्म में अधिक जान डालने के लिए आमिर और यश राज फिल्म्स ने एक कदम आगे बढ़ कर कुछ ऐसा कर दिया है जिसे आज तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखा गया था।

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म का प्रदर्शन
इस मेगा-एक्शन एडवेंचर के लिए, समुद्र और जहाज फिल्म का एक अभिन्न हिस्सा है और वाईआरएफ और आमिर दोनों को यकीन था कि वे इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने हिंदी सिनेमा की अब तक का सबसे बड़ी फिल्म का प्रदर्शन करेंगे। 'ठग्स आॅफ हिंदुस्तान' के लिए 2 विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है। 
 
बॉलीवुड में पहली बार होगा ऐसा
अभिनेता आमिर खान दो साल पहले आई फिल्म 'दंगल' में अपनी पहलवानी से सबको दंग करने के बाद, अब 'ठग्स आॅफ हिंदुस्तान' के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। वही अक्सर अपनी प्रेम कहानियों के साथ जनता जनार्दन का मनोरंजन करने वाले यश राज फिल्म्स की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है जिसमे एक्शन की भरमार होगी और ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय फिल्म के लिए दो विशाल जहाज का निर्माण किया गया है। यश राज फिल्म्स की मेगा एक्शन एडवेंचर फिल्म के लिए 2 लाख किलोग्राम वजन वाले दो बड़े जहाजों का निर्माण किया गया है जिसे 1000 से अधिक लोगों की मदद से बनाया गया हैं।
 
जहाज बनाने में लगा एक साल
इन दो जहाजों को बनाने के लिए 1 साल से अधिक तक का समय लग गया जिसे अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर और जहाज बनाने वाले कारीगर सहित 1000 से अधिक लोगों की मदद के साथ पूरा किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »