29 Mar 2024, 11:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सिल्वर स्क्रीन पर जैकलीन फर्नांडीस के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक बनाये जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' का नाम भी शामिल हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे। जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यदि सबकुछ ठीक रहा तो पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ जैकलीन फर्नांडिस सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगी।
 
इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड वीनर अभिषेक जैन करेंगे। फिल्म को अजय कपूर, वृतिका लायकर और धीरज वाधवन की कायता प्रोडकशन्स प्रोड्यूस करेगी।इस फिल्म में कार्तिक आर्यन साउथ सुपरहीरो रक्षित शेट्टी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस के रोल के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। क्योंकि इस फिल्म में दो हीरोइन होंगी। इस फिल्म के साउथ वर्जन में दो हीरोइन रश्मिका मंदाना और संयुक्ता हेगड़े थी।कहा जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस रश्मिका मंदानी का किरदार निभाएंगी। हालांकि, जैकलीन के किरदार को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »