29 Mar 2024, 06:07:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आनंद एल. रॉय ने की मनमर्जियां फिल्म की रिलीज डेट घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 10:53AM | Updated Date: Jul 23 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म मनमर्जियां 21 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्मकार आनंद एल.राय ने ट्विटर के माध्यम से फिल्म रिलीज की घोषणा की। फिल्म की रंगीन तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, मैं कुछ निशान छोड़े बगैर मरना नहीं चाहता। मैं अनुराग कश्यप और मनमर्जियां की यात्रा पर उनके शानदार कलाकारों अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू को इसी तरह परिभाषित करता हूं। 21 सितंबर को मिलते हैं।
 
फिल्म में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उन्होंने भी यही पोस्टर साझा किया। यह पहली बार है, जब आभिषेक, तापसी और विक्की के साथ दिखेंगे। पोस्टर के साथ तापसी ने लिखा, पागलपन की यात्रा शुरू होने वाली है। मनमर्जियां। विक्की ने लिखा, आखिरकार हमारा शुक्रवार आ गया। मनमर्जियां 21 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले तापसी ने कहा था कि मनमर्जियां फिल्म निर्माता राय और कश्यप की अलग-अलग दुनिया का एक सुंदर मिश्रण है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »