19 Apr 2024, 12:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण धवन ने शुरू होने से पहले ही छोड़ दी 'कलंक' की शूटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 12:56PM | Updated Date: Jul 22 2018 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग पूरी करने के बाद से वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक से कुछ दिन तक दुर रहना चाहते हैं। दरअसल, बॉलीवुड के सबसे बिजी रहने वाले एक्टर्स वरुण धवन अपनी लव लाइफ के लिए टाइम निकालना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ विदेश में हॉलिडे मनाने वाले हैं।
 
अब वे अपनी अगली फिल्म 'कलंक' के शेड्यूल को शुरू करने से पहले गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। वरुण बाली या लंदन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं एक और सूत्र का कहना है कि वरुण अभी सिर्फ प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
अभी हाल ही में वरुण ने 'सुई धागा' की शूटिंग हाल ही में पूरी की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में अनुष्का समेत तस्वीर साझा कर इस खबर को कन्फर्म भी किया हैं। अब वे अपनी अगली फिल्म के ‘कलंक’ के शेड्यूल को शुरू करने से पहले गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »