29 Mar 2024, 02:20:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह की वजह से श्रद्धा कपूर से भिड़ गईं कृति सेनन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 12:52PM | Updated Date: Jul 22 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में आए दिन एक्ट्रेसेस के बीच कैटफाइट की कई घटनाएं सामने आई हैं और आगे भी आती रहेंगी। यह सिलसिला रुकने में से नहीं हैं। हाल में बॉलीवुड के दो सुपर स्टार श्रद्धा कपूर और कृति सेनन कैटफाइट देखी गई। यह दोनों एक्ट्रेसेस ने बिना किसी की परवाह किए आपस में भीड़ गई। 

इन दोनों के बीच चल रहे इस कैटफाइट की वजह बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को माना जा रहा है। बॉलीवुड के गलियारों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत और कृति के बीच रोमांस चल रहा है। हालांकि अब तक दोनों ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है। 

सुशांत और कृति के रिलेशनशिप की खबरें आम हो गई हैं। सुशांत से जुड़ी खबर आई है कि उनकी अगली फिल्म में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी, लेकिन इस खबर से कृति सेनन खुश नहीं हैं।  कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पहले सुशांत के साथ कृति सेनन को साइन किया जाना था, लेकिन श्रद्धा ने इस फिल्म से कृति का पत्ता साफ कर दिया है। 

अब यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म से श्रद्धा ने कृति को रिप्लेस किया हो।  कहा जा रहा है कि श्रद्धा को सुशांत के आॅपोजिट एक आने वाली फिल्म में कास्ट किया गया है।  हालांकि इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने अभी तक श्रद्धा कपूर के नाम का ऐलान नहीं किया है।  पिछले साल रिलीज हुईं फिल्म ‘राब्ता’ में सुशांत और कृति ने एकसाथ काम किया था। इनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। वही इस इस फिल्म के बाद से ही सुशांत और कृति के बीच नजदीकियों की खबरें मीडिया में आने लगी थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »