19 Apr 2024, 16:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्नवी कपूर को है रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 12:32PM | Updated Date: Jul 20 2018 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाह्नवी कपूर को इस बार रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार है। इंतजार इसलिए कि 21 साल की जाह्नवी पहली बार सौतेले भाई अर्जुन कपूर को राखी बांधेगी। अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' का प्रमोशन कर रही जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया- पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से भैया ने हमें हिम्मत और ताकत दी है, हमारे लिए वो बहुत बड़ी बात है। मां के जाने के बाद जो कठिन समय आया, उसमें हमारा पूरा परिवार साथ आ गया।
 
श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों खुशी और जाह्नवी का पूरा ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जाह्नवी को कम कपड़ो के लिए ट्रोल किया तो अर्जुन अपनी बहन के सपोर्ट में उतरे थे। इसके साथ ही इन ट्रोलर्स को तरजीह देने के लिए अर्जुन ने मीडिया से भी नाराजगी जताई थी।
 
कभी ऐसे थे रिश्ते
जब बोनी कपूर ने पहली वाइफ मोना को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की तो सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर ही भड़के थे। उन्होंने कहा था कि जाह्नवी और खुशी उनकी बहनें नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था ''उनका खुशी और जाह्नवी से कोई रिश्ता नहीं है। हम लोग ज्यादा नहीं मिलते और ना ही साथ में समय बिताते हैं। यह रिश्ता मायने नहीं रखता।'' वे श्रीदेवी को भी पसंद नहीं करते थे। उन्होंने श्रीदेवी के लिए कहा था वे सिर्फ उनके पिता यानी बोनी कपूर की वाइफ हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »