29 Mar 2024, 03:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर याद किया।
 
शबाना ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, मुझे खुशी है कि मुझे दो बार मंडेला से मुलाकात का मौका मिला। वह महान शख्सियत हैं, उनके अहिंसा, सच्चाई और सुलह की विचारधारा आज के दौर में जरूरी है।
 
उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर तहेदिल से उनका सलाम कर रही हूं। मंडेला दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय क्रांति के पुरोधा थे। वह 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे। वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »