29 Mar 2024, 15:38:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राय के साथ काम करने जा रही है। लोकप्रिय सीरियिल नागिन फेम मौनी रॉय जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
 
'गोल्ड' के बाद 'ब्रह्मास्त्र' साइन कर चुकी मौनी अब फिल्म 'मेड इन चाइना' में अभिनेता राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दी है। उन्होंने ट्वीट किया, मौनी रॉय राजकुमार राव स्टारर एक कॉमेडी फिल्म 'मेड इन चाइना' का हिस्सा होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »