20 Apr 2024, 09:23:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता नील नितिन मुकेश को अंधेरी में उनके पिता नितिन मुकेश द्वारा एक नया दफ्तर पुरस्कार रूप में दिया गया है। फिल्म निर्माण में प्रवेश के लिए नील को यह पुरस्कार मिला है और ऐसे में अब फिल्मकार प्रकाश झा उनके पड़ोसी बन गए हैं।
 
नील ने अपने बयान में कहा, हमारे पड़ोसी प्रकाश हैं। यहां तक कि मेरे पिता जी एक युनिट खरीद रहे थे, लेकिन प्रकाश ने उन्हें दो यूनिट खरीदने का सुझाव दिया। एक कार्यालय के लिए यह सबसे अच्छा क्षेत्र है। यह फिल्म जगत का दिल है। नील की प्रोडक्शन कंपनी एनएनएम फिल्म्स जल्द ही नमन मुकेश द्वारा सितंबर में पहली फिल्म का निर्माण कार्य शुरू करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »