24 Apr 2024, 09:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्रह्मास्त्र में डिंपल कपाड़िया की होगी एंट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 10:56AM | Updated Date: Jul 18 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक और नाम जुड़ गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। वहीं, फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी होंगी।
 
जी हां, खबर आ रही है कि, बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र में डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका होगी। इस फिल्म में रणबीर आलिया की जोड़ी के साथ साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की एंट्री ने फिल्म को लेकर क्रेज पहले ही बढ़ा दिया था। अब नागार्जुन के बाद इस फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया का नाम भी जुड़ गया है। आपको बता दें कि, डिंपल तकरीबन तीन साल बाद फिल्मी पर्दे पर आएंगी। इससे पहले वो 2015 में आई फिल्म वेलकम बैक में द‍िखी थीं।
 
नागार्जुन की बात करें तो 1990 में राम गोपाल वर्मा की शिवा के साथ बॉलीवुड में उन्होंने डेब्यू किया था और 15 साल पहले रिलीज हुई जेपी दत्ता की एल.ओ.सी. कारगिल उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। खबरों के मुताबिक, नागार्जुन के अपोजिट डिंपल कपाड़िया होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपल बहुत जल्द फिल्म की टीम को बुल्गारिया में ज्वाइन करेंगी।
 
फिल्म ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर हर रहे हैं जो कि रणबीर कपूर के खास दोस्त हैं। रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक सुपरहीरो के रूप में नजर आयेंगे। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन कंपनी के अंतर्गत बन रही ब्रह्मास्त्र को 15 अगस्त 2019 के दिन रिलीज किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »