29 Mar 2024, 03:25:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जैकलीन और सलमान दबंग टूर में "जुम्मे की रात" पर परफॉर्म करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 11:36AM | Updated Date: Jun 22 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। "रेस 3" को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सलमान और जैकी की जोड़ी इस साल दबंग टूर पर फ़िल्म "किक" से सबके पसंदीदा गीत "जुम्मे की रात" पर परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। 

सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज की जोड़ी 2014 की ब्लॉकबस्टर हिट रिलीज किक के बाद से ही दर्शकों की पसंदीदा 'ऑनस्क्रीन हिट' जोड़ी रही है। रेस 3 के साथ, दोनों ने एक और ब्लॉकबस्टर हिट दे कर दर्शकों का दिल जीत लिया है जो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कलेक्शन के साथ आगे बढ़ रही है।

बॉलीवुड की यह जोड़ी पावर पैक कलाकारों के रूप में जानी जाती है, जहाँ सलमान खान अपनी ऊर्जा और जैकलिन फर्नांडीज अपने सेक्सी मूव्स के साथ एक सम्पूर्ण मनोरंजन पैकेज के रूप में प्रसिद्ध है। इससे पहले, दोनों ने जैकलीन की सबसे अच्छे दोस्त सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर "जुम्मे की रात" का जादू दोहराया था जहां दोनों कलाकरों ने गाने का हुक स्टेप परफॉर्म कर के महफ़िल में चार चाँद लगा दिए थे।

जैकी दबंग टूर में दमदार चार्टबस्टर गानों पर परफॉर्म करते हुए नजर आएगी जिन्हें देख कर एक बार फिर हर कोई जैकलीन की मदहोश कर देने वाली अदाओं का फैन हो जाएगा। अभिनेत्री अपने 21 दिनों के दबंग टूर शेड्युल के दौरान विभिन्न देशों की यात्रा करेंगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »