20 Apr 2024, 10:37:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बादशाह शाहरुख खान जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं और वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिसम्बर में उनकी जीरो रिलीज होगी। इस फिल्म में वे बौने का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म जब से फ्लोर पर गई है तभी से इसकी चर्चा बनी हुई है। शाहरुख इस अवतार में पहली बार नजर आएंगे।
 
इस ईद पर शाहरुख ने अपने फैंस को 'जीरो' का नया टीजर दिखाकर तोहफा भी दिया है। इसमें बौने शाहरुख और सलमान खान दोनों ही साथ नजर आ रहे हैं। अब शाहरुख ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी है।
 
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एक फिल्म कभी खत्म नहीं होती है, लेकिन इसके आसपास की इतनी खूबसूरत चीजें खत्म हो जाती हैं। सभी को इतनी बेहतरीन और व्यस्त शूटिंग के लिए धन्यवाद।
 
शाहरुख हंट्सविले और आॅरलैंडो में फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे थे। खबर के मुताबिक फिल्म का क्लाइमैक्स बहुत ही जबर्दस्त होने वाला है। इसके अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं जो एक साइंटिस्ट का किरदार निभा रही हैं। साथ ही कैटरीना कैफ भी इस फिल्म में हैं जो एक ग्लैमरस दीवा बनी हैं। शाहरुख का बौना किरदार बहुत ही क्युट लग रहा है। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »