29 Mar 2024, 20:50:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'लव सोनिया' के प्रीमियर के लिए ऋचा चड्ढा लंदन रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 1:56PM | Updated Date: Jun 21 2018 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म 'लव सोनिया' के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हो गई हैं। बागरी फाउंडेशन लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल गुरुवार से शुरू हो रहा है और 29 जून को संपन्न होगा। महोत्सव में अभिनेत्री निर्देशक तबरेज नूरानी और सह-कलाकार मनोज बाजपेयी के साथ नजर आएंगी।
 
ऋचा ने बयान में कहा, मैं लंदन के दर्शकों द्वारा 'लव सोनिया' को देखे जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। तबरेज ने ऐसी फिल्म बनाई है, जो न सिर्फ जानकारी देगी बल्कि आपको देह व्यापार के जाल में फंसी लाखों लड़कियों की मदद करने के लिए भी प्रेरित करेगी। फिल्म में ऋचा एक वेश्यालय की मालकिन की भूमिका में हैं। 'लव सोनिया' का निर्माण ऑस्कर विजेता फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' के निर्माता डेविड वोमार्क ने किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »