29 Mar 2024, 04:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। तमिलनाडू की रहने वाली अनुकृति वास  इस साल 'फेमिना मिस इंडिया 2018' कॉन्टेस्ट की विजेता चुनी गई हैं। अनुकृति वास ने इस प्रतियोगिता में शामिल 29 अन्य प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया है। उन्हें यह ताज मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया है। अब अनुकृति वास साल 2018 में होने वाले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
 
इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं। इस प्रतियोगिता में बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। फिनाले में करीना कपूर खान, जैकलीन फर्नांडीज और माधुरी दीक्षित ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से इस शाम में चार चांद लगाए।
 
वहीं, करण जौहर और आयुष्मान खुराना की ऐंकरिंग ने सबका दिल जीत लिया। बता दें कि अनुकृति एक खिलाड़ी और डांसर हैं। अनुकृति मां का सपना पूरा करने के लिए फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। उनको बाइक चलाना पसंद है। वह भविष्‍य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। अनुकृति वास इससे पहले फेमिना मिस तमिलनाडु का भी खिताब हासिल कर चुकी थी और इसके बाद अब मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »