29 Mar 2024, 05:40:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही अपनी अगली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग नवंबर से शुरू करेंगे। गोवारिकर ने ट्वीट किया, चारों ओर से तैयारियां हो रही हैं। शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। फिल्म में संजय दत्त, कृति सैनन और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार हैं।
 
गोवारिकर ने फिल्म के बारे में लगाई जा रही अटकलों का भी खंडन किया। उन्होंने कहा, 'पानीपत' के लिए किरन देवहंस के नाम पर कभी विचार नहीं किया गया। मेरे फोटोग्राफी निर्देशक सी.के. मुरलीधरन हैं। फिल्म 'पानीपत' में पानीपत की तीसरी लड़ाई की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »