24 Apr 2024, 13:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सैफ ने तैमूर को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, कह दी ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 12:37PM | Updated Date: Jun 19 2018 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार तैमूर को अपने पेरेंट्स सैफ और करीना को तंग करने में बड़ा आनंद आता है। 17 महीने का तैमूर अपने मम्मी-पापा करीना और सैफ की तरह योगा करने की कोशिश भी करता है। सैफ ने फादर्स डे पर एक इंटरव्यू में इन सब बातों से पर्दा उठाया है।
 
सैफ ने कहा उदाहरण के लिए बता दूं, तैमूर सुबह 7.30 बजे जग जाता है, मैं 9 बजे तक सोकर उठता हूं। वह आता है और किसी डॉक्टर की तरह मेरे बेड से टॉर्च उठाकर अपने मुंह में रख लेता है। वह इसी तरह की चीजें करता रहता है। उचे चांद देखना पसंद है, जो कि अच्छी बात है। वह हर रोज सोने के लिए जाने से पहले चांद देखता है। उसे नेचर बहुत पसंद है और बाहर जाना भी। वह हम दोनों को योगा करते हुए तंग करता है। वह शोर मचाता है, जैसे मैं स्ट्रेचिंग करते हुए मचाता हूं। 
 
सैफ ने इस दौरान तैमूर की सोशल लाइफ को लेकर भी बात की, जिसे लेकर उन्हें लगता है कि वह उनकी सोशल लाइफ से ज्यादा हैपनिंग है। सैफ ने मजाक करते हुए कहा मुझे लगता है कि पूरा देश तैमूर से प्यार करता है। जब भी वह आपके आस-पास होता है एक सकारात्मक एनर्जी से आप घिरे हुए होते हैं।
 
उसके पास एक हैपनिंग सोशल लाइफ भी है। इस वक्त भी वह घर पर नहीं है। वह अपने दोस्तों के साथ शाम एन्जॉय करने के लिए गया है। वह बहुत व्यस्त है। बता दें कि तैमूर इन दिनों सैफ और करीना के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस परिवार की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »