20 Apr 2024, 14:20:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार पारी की शुरूआत करने वाली हैं। वे फिल्म 'धड़क' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखेंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की आनेवाली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शशांत खैतान ने डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।  जाह्नवी और ईशान फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं लेकिन सबसे कम फीस इन्हीं दोनों को दी गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में चाहे वह लीड एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें लगभग 50-60 लाख फीस मिली है। 

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सब ने पसंद किया था। ईशान को फिल्म 'धड़क' के लिए जाह्नवी के बराबर 50-60 लाख फीस ही मिली है। बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा इस फिल्म में जाह्नवी के पिता का किरदार निभा रहे हैं।
 
उन्हें इस रोल के लिए 50-80 लाख रुपए मिले। बॉलीवुड डायरेक्टर शशांक खेतान को इस फिल्म को डाटरेक्ट करने के लिए 4 करोड़ फीस दी गई है। शशांक इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म निर्माता नागराज मंजुले ने मराठी फिल्म 'सैराट' को डायरेक्ट किया था। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी थी। नागराज को इसकी कहानी देने के लिए  2 करोड़ रुपए दिए गए हैं। म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल ने मराठी फिल्म 'सैराट' को म्यूजिक दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »