28 Mar 2024, 23:32:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान से मांगी भारी-भरकम फीस, दंग रह गए दबंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 11:52AM | Updated Date: Jun 18 2018 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'रेस 3' के बाद अगले साल ईद पर सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल निभा रही हैं, मगर इसके लिए प्रियंका ने सलमान से जो फीस मांगी, वो जानकर कई पुरुष कलाकारों को जलन हो सकती है, क्योंकि इतनी रकम के बारे में वो अभी सोच भी नहीं सकते। प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं।
 
हॉलीवुड फिल्मों से लेकर अमेरिकन टीवी पर भी प्रियंका छायी रही हैं। क्वांटिको के जरिए वो अमेरिका में घर-घर पहुंची हैं। एक लंबा अर्सा हॉलीवुड में बिताने के बाद प्रियंका की भारत वापसी हुई है और अब वो बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका को यह मौका सलमान खान ने उन्हें 'भारत'वासी बनाकर दिया है। इस फिल्म के लिए उन्हें भारी-भरकम फीस दी गयी है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका की टीम ने 'भारत' के लिए सलमान खान की कंपनी से 14 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मांगे थे।
 
प्रियंका के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को देखते हुए यह रकम सही हो सकती है, मगर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की रेट लिस्ट के हिसाब से अधिक है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के लिए प्रियंका को 12 करोड़ दिये गये हैं। लगभग इतनी ही फीस दीपिका पादुकोण को 'पद्मावत' के लिए दी गयी थी। हालांकि इतनी फीस में काम करने के लिए प्रियंका के साथ सलमान की टीम को निगोसिशन करनी पड़ी। सिनेमा के पर्दे पर प्रियंका और सलमान का पुनर्मिलन लगभग 11 साल बाद होगा। 2008 की फिल्म 'गॉड तुसी ग्रेट हो' में दोनों आखिरी बार साथ आये थे।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »