25 Apr 2024, 13:32:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'भारत' के लिए 12 करोड़ की फीस मिली है। प्रियंका चोपड़ा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में काम करने जा रही है। प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। 'क्वांटिको' के जÞरिए वह अमेरिका में घर-घर पहुंची हैं। काफी समय तक हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका की 'भारत' में वापसी हुई है और अब वो बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि 'भारत' के लिए प्रियंका को भारी-भरकम फीस दी गयी है।
 
प्रियंका की टीम ने 'भारत' के लिए सलमान ख़ान की कंपनी से 14 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मांगे थे। फÞल्मि के लिए प्रियंका को 12 करोड़ दिये गये हैं। लगभग इतनी ही फीस दीपिका पादुकोण को 'पद्मावत' के लिए दी गयी थी। 'भारत' का निर्माण सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अब्बास जफर का निर्देशन है। 'भारत' कोरियन फÞल्मि 'ओडे टू माय फादर' का आधिकारिक रीमेक है। प्रियंका के अलावा फÞल्मि में दिशा पाटनी भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »