29 Mar 2024, 18:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबईबॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने फिल्म 'रेस-3' के लिए अपने भाई बॉबी देओल को शुभकामनाएं दी है। सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' 15 जून को प्रदर्शित हो गयी है। इस फिल्म में सलमान के साथ सनी देओल के भाई बॉबी देओल की भी अहम भूमिका है। बॉबी के पिता धर्मेंद्र भी इससे पहले बॉबी और सलमान को 'रेस-3' के लिए शुभकामनाएं दे चुके हैं। अब सनी देओल ने बॉबी को 'रेस-3' के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
 
सनी चाहते हैं कि उनके करियर की सबसे बड़ी कामयाबी 'गदर एक प्रेम कथा' की तरह ही 'रेस-3' बॉबी के करियर की सबसे बड़ी सफलता बन जाए। सनी की फिल्म 'गदर' 17 साल पहले 15 जून को ही रिलीज हुई थी। गदर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
 
उसी पल को याद करते हुए सनी ने ट्वीट किया है- "मेरे छोटे भाई, शुभकामनाएं। 17 साल पहले इसी दिन 'गदर' रिलीज हुई थी। भगवान करे, 'रेस-3' को भी वही ऐतिहासिक सफलता मिले। पूरी टीम को प्यार।" गदर को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था और अमीषा पटेल ने फिल्‍म में फीमेल लीड रोल निभाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »