29 Mar 2024, 04:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निक जोन्स के परिवार ने प्रियंका के नाम पर लगाई मुहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 11:54AM | Updated Date: Jun 16 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकी पॉप सिंगर और एक्टर निक जोन्स के परिवार ने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नाम पर मुहर लगा दी है। निक के भाई केविन ने इसका खुलासा किया है। हाल के दिनों में निक जोन्स और प्रियंका चोपड़ा के बीच रोमांस की खबरें हवाओं में रही हैं। 
 
इस बीच दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ बेहद करीब भी देखा गया है। हाल ही में प्रियंका निक के कजिन की शादी में भी पहुंची थीं और यहां उनकी मौजूदगी की भी खूब चचार्एं हुई थीं। इसके अलावा बीते दिनों प्रियंका और निक को डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया था। इन सब खबरों के बीच अब बीच निक के भाई केविन का बयान सामने आया है। 
 
केविन ने भाई निक की प्रियंका के साथ केमिस्ट्री के बारे में कहा, ह्यआपको इस बारे में निक से पूछना होगा। हम प्रियंका से पहले भी मिले है। वे शानदार महिला हैं, लेकिन यह निक का मामला है और वे ही कहें जो उन्हें कहना है।’
 
इसके अलावा केविन ने बताया है कि इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में परिवार से भी खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन परिवार को कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के साथ प्रियंका के अफेयर की खबरों को झुठला चुकी है। 
 
सूत्रों के मुताबिक निक प्रियंका पर अपना सारा ध्यान लगाए हुए हैं और वे उन्हें खास महसूस कराने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निक प्रियंका के साथ अपने रिश्ते को अब अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। बीते दिनों निक की कजिन की शादी में भी प्रियंका उनके करीब ही दिखाईं दी थी। 
 
बता दें कि निक, प्रियंका से लगभग 10 साल छोटे हैं इन दोनों को पहली बार साथ में साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर देखा गया था जब दोनों ने डिजायनर राल्फ लॉरेन की ड्रेस को पहन साथ फोटो क्लिक करवाई थी। इसके बाद इन दोनों को कई बार साथ देखा गया और फिर इनके बीच रोमांस की खबरें सामने आने लगीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »