29 Mar 2024, 06:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जाह्नवी कपूर अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ के ट्रेलर लांच के बाद हॉलिडे के लिए लंदन चली गई हैं। उनके साथ बोनी कपूर और खुशी कपूर भी लंदन में हैं। वहां पर वे अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर के साथ वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं।
 
कपूर सिस्टर्स के फैमिली वैकेशन की सेल्फी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अंशुला ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ जाह्नवी, खुशी और उनकी दोस्त तनीषा संतीषी मौजूद हैं।  फिल्टर में क्लिक की गई ये फोटो काफी मजेदार है। अर्जुन कपूर लंदन में फिल्म नमस्ते लंदन की शूटिंग कर रहे हैं।
 
बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर से चारों बच्चे करीब आ गए हैं। अर्जुन कपूर बड़े भाई की तरह जाह्नवी और खुशी का ख्याल रखते हैं। हमेशा बहनों को सपोर्ट करते हैं। यहां तक कि वे कई बार जाह्नवी को लेकर ट्रोलर और मीडिया रिपोर्ट्स को भी आड़े हाथ ले चुके हैं। उन्होंने धड़क के ट्रेलर रिलीज के दौरान मुंबई में ना होने पर जाह्नवी से सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। 
 
लंदन में फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने के बाद जाह्नवी धड़क का प्रमोशन शुरू करेंगी। उनकी ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। इसे करण जौहर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। धड़क मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट ईशान खट्टर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »