28 Mar 2024, 19:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुनिधि संग काम करने को लेकर उत्साहित हूं : प्रीतम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 12:46PM | Updated Date: Jun 14 2018 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संगीतकार प्रीतम गायिका सुनिधि चौहान के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2013 की फिल्म 'धूम 3' के 'कमली' में साथ काम किया था। दोनों रैपर बदशाह के साथ संगीत रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' के जज होंगे।
 
प्रीतम ने कहा, सुनिधि के साथ काम करना खुशी की बात है क्योंकि हमने 'धूम 3', 'चॉकलेट' और 'गरम मसाला' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। 'कमली' के बाद, 'दिल है हिंदुस्तानी 2' एक पुनर्मिलन की तरह है।
 
उन्होंने कहा, सेट पर आ रहे हैं और काम पर चर्चा कर रहे हैं। शो में उनके साथ काम करना बहुत मजेदार है। हम कुछ महान आवाजों की उम्मीद कर रहे हैं, जो उद्योग को दे सकते हैं। 'दिल है हिंदुस्तानी 2' का प्रसारण टेलीविजन स्टार प्लस पर होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »