28 Mar 2024, 21:43:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म की कमाई उम्मीद से बढ़कर : सोनम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 2:29PM | Updated Date: Jun 11 2018 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' ने उनकी उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। वह शनिवार को 33 साल की हो गईं। फिल्म को मिल रही सराहना से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा, मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकती थी। उन्होंने कहा, मेरा मतलब है कि फिल्म की कमाई उम्मीद से कहीं बढ़कर हुई है और यह आश्वस्त कर देने वाला है।
 
उनकी फिल्म 'नीरजा' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वह 'नीरजा' को अपने करियर का अहम मोड़ मानती हैं। इसके अच्छे प्रदर्शन से उनमें आत्मविश्वास आया और फिल्मी बाजार द्वारा महिला प्रधान फिल्मों को देखने के नजरिए में भी बदलाव आया। आलिया भट्ट अभिनीत नायिका प्रधान फिल्म 'राजी' से 'वीरे दी वेडिंग' की तुलना होना लाजिमी है, लेकिन सोनम का कहना है कि 'वीरे..' को लंबा सफर तय करना है।
 
अभिनेत्री ने कहा, मैंने 'राजी' नहीं देखी है। लेकिन, मैं इसके बारे में सिर्फ अच्छी बातें सुन रही हूं। यह पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हमारी 'वीरे दी वेडिंग' अभी वहां नहीं पहुंची है। लेकिन, मैं उम्मीद करती हूं कि यह ऐसा करेगी। अभिनेत्री ने 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा के हस्तमैथुन करने पर हुए विवाद पर बात करने से इनकार कर दिया।
 
स्वरा को इस दृश्य के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। सोनम ने कहा कि वह नफरत के सौदागरों के बारे में प्रतिक्रिया देकर उन्हें महिमामंडित नहीं करना चाहती हैं, इसके बजाय वह लोगों से फिल्म को मिल रही सराहना पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी। विराम के बाद सोनम विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग पर लौटेंगी। इसमें पहली बार वह अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »