29 Mar 2024, 16:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको तीसरे सीजन के एक एपिसोड में दिखाए गए एक सीन के बाद मचे बवाल को देखते हुए माफी मांगी है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है क्वांटिको सीरीज के हाल के एपिसोड से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई है। जिससे मैं बहुत ही दुखी हूं और क्षमाप्रार्थी हूं। ऐसा कहना मेरा लक्ष्य नहीं था और कभी भी नहीं रहेगा। इसके लिए मैं तहे दिल से क्षमाप्रार्थी हूं।
 
मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह बात सदैव मेरे साथ रहेगी। बता दें कि इससे पहले इसी प्रकरण पर शो बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी ने भी क्षमा याचना की थी। साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए उत्तरदाई भी नहीं ठहराया था। पिछले दिन प्रियंका चोपड़ा अपने इसी शो क्वांटिको 3 के आखिरी एपिसोड दिखाए गए एक सीन को लेकर व्युवर्स का शिकार हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »