28 Mar 2024, 17:32:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि सलमान खान और सैफ अली खान के बीच तुलना सही नही है। रेमो के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 में सलमान ने मुख्य भूमिका निभायी है। इससे पूर्व रेस और रेस 2 में सैफ ने मुख्य भूमिका निभायी थी। रेमो डिसूजा का कहना है कि सलमान और सैफ की तुलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा , "दोनों अलग-अलग तरह की शख्सियतें हैं। दोनों की अलग तरह की फैन फॉलोइंग है। सैफ ने फिल्म के पहले दो पार्ट में बेहतरीन काम किया है और अब सलमान की बारी है।"             
 
रेमो का कहना है कि 'रेस 3' से पहले की दो फिल्मों में सैफ ने अच्छा काम किया है, लेकिन इस बार दर्शकों को सलमान का तड़का देखने को मिलेगा और वह पक्के तौर पर कह सकते हैं कि सलमान के स्टंट के सामने लोग सैफ को भूल जायेंगे। रेस 3 पहली दोनों फिल्मों से काफी अलग है, इस बार सलमान ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं।
 
फिल्म में डांस और एक्शन का मिला जुला तड़का देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर यह मसालेदार फिल्म है। उल्लेखनीय है कि फिल्म में सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलिन फर्नाडिज, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारें हैं। यह फिल्म 15 जून को रिलीज हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »