19 Apr 2024, 03:28:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आलिया भट्ट ने उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम विषयों पर महत्वपूर्ण राय दी है। आलिया भट्ट ने कहा कि उनके जीवन में किसी भी बात को लेकर कोई भी बंधन नहीं है और ना ही उन्होंने उसे किसी दीवार पर लिख रखा है। आलिया भट्ट आगे कहती हैं 'जब उनका दिल कहेगा, उस समय वह विवाह कर लेंगी, बस समय और परिस्थितियां उनके अनुकूल होनी चाहिए।
 
आलिया भट्ट आगे कहती है कि वह बच्चों के कारण ही विवाह करना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनके बच्चे हो तो जब भी उन्हें लगेगा कि उनके बच्चे होने चाहिए वह उस समय विवाह कर लेंगी। इस मौके पर आलिया भट्ट ने कहा कि वह किसी के साथ लिव-इन में नहीं रह पाएंगी। बल्कि वह जिनके साथ उनका जीवन व्यतीत करना चाहती हैं। उनके साथ वह विवाह कर लेंगी।
 
गौरतलब है कि आलिया भट्ट की फिल्म राजी ही सराहा गया’ इन दिनों में वह रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह और कलंक में वरुण धवन के साथ काम करती नजर आएंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »