29 Mar 2024, 00:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी के बाद इस आलीशान घर में रहेंगे दीपिका और रणवीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 12:33PM | Updated Date: Jun 9 2018 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 19 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और अब रणवीर ने एक नया घर भी ले लिया है, जहां वो शादी के बाद दीपिका के साथ रहेंगे। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, रणवीर और दीपिका, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वर्ली बिल्डिंग में भी घर देखने गए थे, लेकिन रणवीर ने बांद्रा के श्री अपार्टमेंट्स में नया घर ले लिया।
 
इसी कॉम्प्लेक्स के 6, 7 और 8वें फ्लोर पर रणवीर अपने मम्मी-पापा और बहन के साथ रहते हैं. अब रणवीर ने चौथे फ्लोर पर नया घर लिया है। बुधवार को दीपिका अपनी मां उज्जला के साथ मुंबई के बांद्रा स्थ‍ित ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते देखी गई थीं। बताया जा रहा है कि वो गोल्ड खरीद रही थीं।
 
कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दीपिका की शादी 18 से 20 नवंबर के बीच होगी। ये फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। दोनों पर्सनल लाइफ में काफी रिजर्व रहते हैं और शादी में कम लोगों को ही शामिल किया जाएगा। शादी में दोनों परिवारों के सिर्फ करीबियों को ही बुलाया जाएगा और मीडिया कवरेज से भी इसे दूर रखा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »