28 Mar 2024, 14:30:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड की जिंदगी में फिर प्यार ने दी दस्तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 4:45PM | Updated Date: Jun 8 2018 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अकिता लोखंडे को फिर से प्यार मिला गया है। खबरों के मुताबिक, अंकिता मुंबई के एक बिजनेसमैन विकी जैन के साथ डेटिंग कर रही हैं, जो मुंबई के स्पोर्ट्स रियलिटी एंटरटेनमेंट 'बॉक्स क्रिकेट लीग' टीम के को-ओनर हैं। अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत जब एकता कपूर के हिट शो 'पावित्र रिश्ता' में लीड रोल निभाते थे, तब ये जोड़ी एक दूसरे को डेट किया करती थी।
 
ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों साल 2011 से एक दूसरे के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। सुशांत की 'राबता' में उनकी को-एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ निजदीकियों को उनके ब्रेक अप के पीछे कारण बताया गया था। दोनों के बीच नजदीकियां एक साल से ज्यादा वक्त से ही चल रही हैं, क्योंकि दोनों पिछले साल होली के मौके पर एक साथ देखे गए थे। उनकी करीबियों के देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि वे एक 'गुड फ्रेंड' से कहीं ज्यादा थे। हालांकि, दोनों एक दूसरे को एक गुड फ्रेंड ही बताते हैं।
 
सूत्र बताते हैं कि दोनों अपने रिश्ते के बारे में बहुत गंभीर हैं और केवल कुछ करीबी दोस्त उनके ऐसे रिश्ते के बारे में जानते हैं। बता दें अंकिता और विकी मुंबई में एक ही सोसाइटी में रहते हैं।  अंकिता लोखंडे फिल्म 'मणिकर्णिका' के साथ रुपहले पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाने वाली हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत टीवी का सफर तय करने के बाद आज बॉलीवुड में एक कामयाब अभिनेता हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »