19 Apr 2024, 14:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करिश्मा कपूर की दूसरी शादी पर पिता का बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 1:04PM | Updated Date: Jun 8 2018 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2 साल पहले ही अपने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था।  इन दो सालों में उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश सिंगल मदर बनकर बहुत अच्छे से की, लेकिन कुछ दिनों से उन्हें एक कारोबारी संदीप तोषनीवाल के साथ अक्सर घूमते हुए देखा जा रहा है। इस बीच ऐसी अफवाहें भी उठने लगी हैं करिश्मा कपूर संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं और क्या दूसरी शादी की तैयारी में हैं।
 
दरअसल संदीप तोषनीवाल मुंबई स्थित एक कारोबारी हैं और अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं। ऐसी भी खबरें मिल रही थीं कि यह दोनों इस अगस्त में सगाई कर सकते हैं, लेकिन इन सभी खबरों को करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर महज अफवाह ही बता रहे हैं। रणधीर कपूर ने कहा है, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं चाहता हूं कि करिश्मा दोबारा शादी कर लें, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। हमने उनसे इस बारे में बात की है, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह दोबारा परिवार शुरू नहीं करना चाहती। वह अपने बच्चों समायरा और किआन की परवरिश करना चाहती है। बस अभी उनकी यही योजना है।
 
रणधीर कपूर ने कहा कि उनकी बड़ी बिटिया ने शादी की जिस साइड को देखा और जिया है और बेहद ही सम्मानित तरीके से इसका सामना किया है। आगे उन्होंने कहा, हमें लोलो को इसका श्रेय देना चाहिए।  कपूर ने संदीप के बारे में कहा, ह्यमैं उन्हें अभी तक नहीं जानता, करिश्मा एक सिंगल वुमेन हैं और अगर उन्हें किसी के साथ जाने का मन करता है तो वह जा सकती हैं। इसमें गलत क्या है। वह उनका दोस्त है और वह चाहें तो बाहर साथ जा सकते हैं जो कि बिल्कुल ठीक है। हालांकि अभी तक करिश्मा कपूर की ओर से इन खबरों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »