20 Apr 2024, 11:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'स्त्री' का हॉरर टीजर रिलीज, मर्द को दर्द होगा...ओ स्त्री कल आना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 11:52AM | Updated Date: Jun 8 2018 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का टीजर सामने आ गया है। स्त्री एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। फिल्म की रिलीज 31 अगस्त है।  अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के बाद यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। हालांकि यह फिल्म इतनी डरावनी नहीं है बल्कि अभय देयोल और पत्रलेखा की फिल्म नानू की जानू की तरह यह हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है। हालांकि इस  फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।
 
राजकुमार राव ने ये टीजर शेयर करते हुए दावा किया है कि ह्यमर्द को दर्द होगा, स्त्री आ रही है। बता दें कि पहली बार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। श्रद्धा को आखिरी बार फिल्म हसीना पारकर में देखा गया था। स्त्री के अलावा श्रद्धा कपूर 'नवाबजादे', 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'साहो' में भी नजर आएंगी। वहीं राजकुमार राव 'फन्ने खान', 'लव सोनिया', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', '5 वेडिंग्स' और 'मेंटल है क्या' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »