25 Apr 2024, 22:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त को खुद अपना किरदार निभाना चाहिए था : सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2018 4:51PM | Updated Date: Jun 7 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि फिल्म संजू में संजय दत्त को खुद अपना किरदार निभाना चाहिये था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। सलमान ने कहा , "मैंने भी 'संजू' का ट्रेलर देखा है, मुझे लगता है कि संजू के बीते 8-10 सालों वाला किरदार खुद उन्हें ही निभाना चाहिए था।"       
 
सलमान से जब पूछा गया कि  उनकी उम्र में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे सितारों ने कैरेक्टर रोल निभाना शुरू कर दिया था, जबकि वो अभी तक लीड रोल कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, " सिर्फ मैं ही नहीं अक्षय कुमार, शाहरुख खान और आमिर खान भी ऐसा ही कर रहे हैं। यदि संजय दत्त भी ऐसा करने का सोचेंगे, तो वो भी ऐसा कर सकते हैं। मैं सोच ही रहा था कि उनकी बायोपिक में उनका रोल किसी और ने क्यों निभाया। उन्हें खुद अपना किरदार निभाना चाहिए था। कोई और उनके रोल के साथ न्याय नहीं कर सकता है। कम से कम अपनी जिंदगी के बीते 8-10 साल उन्हें खुद निभाने चाहिए।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »