29 Mar 2024, 14:47:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन को हाल ही में उनके एक प्रशंसक ने यादगार तोहफा भेंट किया। उनके एक प्रशंसक ने ऋतिक की आगामी फिल्म 'सुपर 30' के सेट पर उनसे जुड़ी यादों को एक पुस्तक में संझोकर उन्हें भेंट की है।
 
ऋतिक के प्रबल प्रशंसक प्रतीक छेदा ने एक किताब प्रिंट करवाई है, जिसमे सुपरस्टार के 18 साल के फिल्मी करियर की सब यादों को खूबसूरती से किताब में उतारा गया है। सुपरस्टार को यह खास किताब देने के लिए ऋतिक के प्रशंसक मुंबई में 'सुपर 30' के सेट पर पहुंचे। ऋतिक को जैसे ही अपने इस प्रशंसक के बारे में पता चला वह तुरंत उनसे मिले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »