25 Apr 2024, 14:29:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा ने इफ्तार पार्टी में किया डांस, ट्रोलर्स ने सुनाई खरी-खोटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 11:36AM | Updated Date: Jun 5 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर की है। दरअसल, शिल्पा की फ्रेंड ने उन्हें इफ्तार पार्टी में इनवाइट किया था। वहीं शिल्पा रविवार को अपनी फ्रेंड की इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में बहुत सारे स्वीट डिश थे। जिसमें फैनी, मालपुवा, फलूदा केक और अफलातून शामिल थे।  अफलातून खाते समय सभी एक्साइटेड हो गए। तभी अक्षय कुमार की फिल्म 'अफलातून' का गाना बजने लगता है और वे सभी डांस करने लगते हैं। जिसे लेकर अब शिल्पा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। 

इफ्तार पार्टी में गाना बजने से कई लोग नाराज हो गए और लोगों का कहना है कि 'शिल्पा को इफ्तार पार्टी में थोड़े सम्मान से पेश आना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा- ये इफ्तार पार्टी है या किटी पार्टी? ये इफ्तार टेबल पर क्यों डांस कर रहे हैं? कृप्या थोड़ा सम्मान दिखाएं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'शिल्पा शेट्टी, मुझे माफ करिए लेकिन ये पोस्ट कर तुमने मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है।'

एक और यूजर ने लिखा कि 'इफ्तार पार्टी में महिलाओं के सिर पर कपड़ा होना चाहिए और पार्टी में गाना या डांस नहीं होता।' बता दें कि कुछ लोग ऐसे भी नजर आए जिन्होंने शिल्पा शेट्टी का बचाव किया। उनका कहना है कि 'हर चीज में धर्म का एंगल लाना सही नहीं है।' शिल्पा पहले भी एक बार अपने बेटे के जन्मदिन पर आश्रम में केले बांटने पर ट्रोल हो चुकी हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »